फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में पानी के विवाद में बहा खून: युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

Sun, 01 Aug 2021 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

खंदौली के बहरामपुर गांव की घटना, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश 
विज्ञापन
मृतक सुमित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के खंदौली क्षेत्र के गांव बहरामपुर में शनिवार को खेत में पानी चले जाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान गांव के युवक ने रिश्ते के चाच पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली जबड़े में जा घुसी। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


खंदौली थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि बहरामपुर गांव निवासी भोला और सोनवीर परमार निवासी गांव बहरामपुर का गुढ़ा रोड पर मछली पालन का तालाब है। दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से तालाब लबालब भर गया और तालाब की मेड़ टूट गई। पानी सहित मछली गांव के सुमित परमार के खेत में बह गईं और खेत में पानी भर गया। इस पर दोनों पक्ष में शनिवार देर शाम कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। 

जबड़े को पार गई गोली
आरोप है कि इसी दौरान आदित्य उर्फ एबी अपने पिता भोला के साथ वहां पहुंचा और उसने अपने रिश्ते के चाचा सुमित (28) को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली सुमित के जबड़े में लगकर पार हो गई। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली मारे जाने की घटना से गांव में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर लोग पहुंच गए।  परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुमित को आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में भेजा, जहां उसकी हालात गंभीर को देखते हुए डॉक्टरों ने एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी घर से फरार थे। बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें