फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत के मामले में नगर निगम, टोरंट पावर और ईईएसएल पर मुकदमा

Sun, 01 Aug 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में शुक्रवार रात को बारिश के दौरान सदर क्षेत्र के दुर्गा नगर में घर के बाहर टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
मृतक पिता-पुत्र के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर क्षेत्र के दुर्गा नगर में पिता और पुत्र की करंट लगने से मौत के मामले में टोरंट पावर, नगर निगम और ईईएसएल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि शिकायत पर भी टोरंट पावर ने अर्थिंग के वायर को नहीं हटाया, जबकि नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट के खुले वायर की टेपिंग नहीं की। स्ट्रीट लाइट के रखरखाव का ठेका ईईएसएल पर है। इसलिए उसे भी जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दुर्गा नगर, राजपुर चुंगी निवासी मोहर सिंह लोडर टेंपो चलाते थे। शुक्रवार रात नौ बजे वह टेंपो लेकर घर आए। वह टेंपो घर के अंदर कर रहे थे। इसी दौरान गली में तार से टेंपो में करंट फैल गया। मोहर सिंह को करंट लगा। पिता को बचाने आया भूपेंद्र भी करंट से झुलस गया। दोनों की मौत हो गई थी। मामले में मोहर सिंह की पत्नी ओमेशलता ने थाना सदर में तहरीर दी। 

यह आरोप लगाया
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि घर के पास ही नगर निगम की स्ट्रीट लाइट लगी है, जिसके सहारे टोरंट पावर कंपनी का अर्थिंग का तार लगा है जोकि खुली अवस्था में था। इस खुले पड़े तार को हटाने के लिए पति और मोहल्ले के लोगों ने मौखिक रूप से बोला था। टोरंट पावर और नगर निगम के अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। स्ट्रीट लाइट के खुले वायर की न तो टेपिंग की न ही अर्थिंग वायर को हटाया। यह दोनों टेंपो पर गिर गए, जिससे पति और बेटे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमेशलता ने कहा है कि दोनों मौत के लिए कार्यदायी संस्था टोरंट पावर, ईईएसएल और नगर निगम जिम्मेदार हैं। सीओ सदर राजीव कुमार के मुताबिक, धारा 304 ए में मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

ईईएसएल पर स्ट्रीट लाइट के रखरखाव की जिम्मेदारी
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल की जांच में पता चला है कि  नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट के रखरखाव और संचालन का ठेका ईईएसएल कंपनी को दे रखा है। यह बात टोरंट ने भी अपनी जांच में कही है। उन्होंने जिस तार से करंट लगना बताया, वह स्ट्रीट लाइट का टूटा तार था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें