फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: घर में घुसकर युवक की पिटाई, बचाने आई भाभी को भी किया लहूलुहान; FIR हुई दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी में दबंगों ने युवक की घर में घुसकर पिटाई की। इस दौरान बचाने आई भाभी को भी लहूलुहान कर दिया। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी में सोमवार को दबंगों ने घर में घुसकर युवक से मारपीट कर दी। बीच-बचाव में आई भाभी को ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


श्याम विहार निवासी अमन प्रताप ने बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 8 बजे जब वह फैक्टरी से काम कर घर लौट रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले रवि, संगीत उर्फ बावा, रोहित और विकास ने घेरकर पिटाई कर दी। बचाव में वह घर के अंदर भागे, लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर उन्हें बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की।

बीच-बचाव करने पहुंची उनकी भाभी लक्ष्मी देवी पर आरोपियों में से एक ने ईंट से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें