फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पड़ोसी ने टॉफी दिलाने के बहाने तीन साल की बच्ची से की गलत हरकत, घटना के बाद आरोपी फरार

Thu, 03 Nov 2022 02:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पड़ोस में रहने वाला युवक तीन साल की मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। कमरे में लेकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। तभी मासूम की मां वहां आ गई। उन्हें धक्का देकर आरोपी भाग गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा। सदर में पड़ोसी युवक ने तीन साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने घर ले जाकर गलत हरकत की। लापता होने पर मां उसे तलाश रही थी। आरोपी के घर से बेटी का शोर सुनकर वहां पहुंची तो आरोपी धक्का देकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मामला दर्ज कर पुलिस उसे तलाश रही है। आरोपी तीन बच्चों का पिता बताया गया है। 

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के पिता ठेल लगाते हैं। वह सदर क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर को तीन बजे उनकी तीन साल की बेटी घर में खेल रही थी। पड़ोसी रोहिताश आया। वह बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। तब पत्नी घर में ही थी। काफी देर बाद भी वह बेटी को वापस नहीं लाया। इस पर बच्ची को तलाशते हुए पत्नी रोहिताश के घर पहुंच गई। बेटी के चीखने की आवाज आ रही थी। गेट अंदर से बंद था। पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी ने दरवाजा खोला और धक्का देकर भाग निकला। बच्ची आपत्तिजनक स्थिति में थी। लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई।

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया है। आरोपी की उम्र 40 साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें