फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर मौत

Thu, 03 Nov 2022 01:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मलपुरा क्षेत्र के गांव अजीजपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन साल के बालक को रौंद दिया। उसकी मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के अजीजपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बालक को रौंद दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


अजीजपुर निवासी संजू का तीन साल बेटा लव घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज गति से दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-चालक का पीछा किया। चालक घटनास्थल से थोड़ी दूर जाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंची थाना मलपुरा पुलिस ने परिजन को समझाकर जाम को खुलवाया। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे ले लिया। चालक की जानकारी की जा रही है। परिजन की तहरीर आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मृतक लव के पिता संजू ने बताया कि वह बेलदारी का काम करते हैं। उनका बच्चा घर से खेलते खेलते बाहर निकल गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। मासूम बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें