फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म: पड़ोसी ने तमंचे के बल पर की वारदात, जान से मारने की दी धमकी

Thu, 29 Jul 2021 05:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

पीड़ित बच्ची पड़ोसी घर में टीवी देखने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी बहाने से उसे दूसरे कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शादीशुदा है। उसकी पत्नी मायके में रह रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर पड़ोस के घर में टीवी देखने गई बच्ची के साथ युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। उसे धमकाया कि अगर शिकायत की तो उसके माता-पिता को जान से मार देगा। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 11 वर्षीय पुत्री पड़ोस के मुंहबोले चाचा के घर टीवी देखने के लिए गई थी। कमरे में बच्ची के अलावा आरोपी और उसके माता-पिता भी टीवी देख रहे थे। इस बीच आरोपी बालिका को बहाने से दूसरे कमरे में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद बालिका को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके माता पिता को मार डालेगा। 

हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला
धमकी से डरी बालिका ने घरवालों से बात को छिपा लिया। शाम के समय जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने पूछताछ की। तब बच्ची ने पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित बालिका का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चियों का पिता है आरोपी
पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी की पत्नी करीब पांच माह से अपने मायके में रह रही है। आरोपी द्वारा इतना घिनौना कृत्य किया गया। जबकि वह खुद दो बच्चियों का पिता है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें