फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने युवती पर छोड़ा कुत्ता: हमले में लड़की हो गई जख्मी, फट गए कपड़े; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 19 May 2023 04:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवती बाजार जा रही थी, तभी पड़ोसी ने उसके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया। कुत्ते के हमले में युवती के कपड़े फट गए। वो बुरी तरह से डर गई और किसी तरह अपनी जान बचाई।
 
विज्ञापन
पालतू कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना इलाके में घर से निकलकर बाजार जा रही युवती पर पड़ोसी ने अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने युवती के कपड़े फाड़ दिए। युवती किसी तरह खुद को बचा सकीं। पीड़िता के परिजन पड़ोसी के पास गए और विरोध किया। इस पर पड़ोसी ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर भाग दिया। मामले में पुलिस उपायुक्त के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सिद्धार्थ नगर, नरायच निवासी पारुल कांत ने पुलिस को बताया कि घर के सामने शहजाद उर्फ गुड्डू रहता है। उसके पास पालतू कुत्ता है। 10 मई की रात 8:25 बजे उन्हें बाजार जाना था। इसके लिए घर के गेट से बाहर आईं। वहां शहजाद भी खड़ा था। आरोप है कि वह उनके बारे में अपशब्द कहने लगा। इसका विरोध करने पर शहजाद ने अपना कुत्ता उनके पीछे दौड़ा दिया। कुत्ते ने कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने शोर मचाया। इस पर लोग आ गए। तब कहीं वह बच सकी। परिजन ने शहजाद के घर जाकर विरोध किया। इस पर शहजाद ने गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव होते ही बसपा को लगा झटका: मायावती के टिकट पर जीती पार्षद, थामा भाजपा का दामन, उड़े बसपाइयों के होश
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पीड़िता के पिता को थाने में बैठाया, नहीं लिखी रिपोर्ट

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। उनके पिता को ही थाने में बैठा लिया। रातभर घर नहीं जाने दिया। शहजाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। वह आए दिन हरकत करता है। रास्ते में कुत्ता बैठा देता है। पीड़िता ने पुलिस उपायुक्त नगर से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि शहजाद, रेखा, कल्पना, नरेंद्र और एक अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें