फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट खाली रहने पर दो दिन और बढ़ी नीट काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रही नीट काउंसिलिंग में एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें खाली रहने पर दो दिन और काउंसलिंग बढ़ा दी है। रविवार को 24 छात्रों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. केएस दिनकर ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज, एफएच मेडिकल कॉलेज, मथुरा के केडी मेडिकल कॉलेज, कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज और केडी डेंटल कॉलेज की 706 सीटें हैं। इसमें से एमबीबीएस की 606 सीटें और 100 बीडीएस की सीटें हैं। इनमें से एमबीबीएस की 463 और बीडीएस की 53 सीटें ही भरी हैं। इस तरह से एक जनवरी से चल रही काउंसिलिंग में 516 सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। अभी 190 सीटेें रिक्त हैं, इसके चलते अब आठ और नौ फरवरी को भी काउंसिलिंग कराई जाएगी।
एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले छात्रों की प्राथमिकता एसएन मेडिकल कॉलेज और केडी मेडिकल कॉलेज रहे। एसएन की 106 सीटोें में से 103 में प्रवेश लिया गया तो केडी मेडिकल कॉलेज में 150 सीटों में से 142 सीटों पर प्रवेश हो गया है। केडी डेंटल कॉलेज में आधी ही सीटें भरी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज सीटें प्रवेश
एसएन मेडिकल कॉलेज 106(यूपी कोटा) 103
एफएच मेडिकल कॉलेज 150 90
केडी मेडिकल कॉलेज 150 142
कृष्णमोहन मेडिकल कॉलेज 150 128
केडी डेंटल कॉलेज 100 53
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें