फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एनसीबी की आगरा में कार्रवाई जारी, दूसरे दिन दो करोड़ की दवाइयां और जब्त

Mon, 21 Dec 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • सात तस्कर नौ राज्यों में कर रहे नशे की दवाइयों की तस्करी 
  • गिरफ्तार दो तस्करों से पूछताछ में खुलासा
  • बांग्लादेश और नेपाल में भी भेजी जा रहीं दवाइयां
  • पांच साल से चल रहा था बल्केश्वर में दवाइयों का अवैध गोदाम
विज्ञापन
दवाओं की जांच करते एनसीबी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में लगातार दूसरे दिन रविवार को दो करोड़ की दवाइयां और जब्त की गईं। ये दवाइयां नशे की, सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की और सैंपल की हैं। इन्हें फव्वारा के मेडिकल स्टोर, कमला नगर के दवा गोदामों और वाटर वर्क्स पर एक ऑटो से बरामद किया गया है। पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन


 
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने यह कार्रवाई आगरा गैंग के बल्केश्वर से गिरफ्तार दवा तस्करों अमन गुप्ता और सूर्यकांत गुप्ता से पूछताछ में मिली जानकारी पर की है। इनके गोदाम से शनिवार को पांच करोड़ की नशे की दवाइयां और गर्भपात किट मिली थीं। 


अमन गुप्ता फरार तस्कर पंकज गुप्ता का बेटा और सूर्यकांत भाई है। औषधि निरीक्षक  नरेश मोहन दीपक ने बताया कि अमन और सूर्यकांत से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आगरा गैंग के सात तस्कर नौ राज्यों में दवाइयों की तस्करी कर रहे हैं। इनके गोदाम आगरा शहर की घनी बस्तियों में हैं। गिरफ्तार तस्करों का गोदाम पांच साल से कमला नगर में भाजपा की कार्यकर्ता आशा अग्रवाल के मकान में चल रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गोदाम से जब्त दवाएं - फोटो : अमर उजाला
सात तस्कर नौ राज्यों में कर रहे नशे की दवाइयों की तस्करी 

आगरा गैंग के सात तस्कर देश के नौ राज्यों में नशे की दवाइयां और गर्भपात किटों की तस्करी कर रहे हैं। इन्हें दो कोरियर कंपनी के जरिए भेजा जा रहा है। यह खुलासा शनिवार को बल्केश्वर के लोहिया नगर से गिरफ्तार तस्कर सूर्यकांत उर्फ चंद्रकांत उर्फ मंटू और अमन गुप्ता से पूछताछ में हुआ है। 


दिल्ली के नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आगरा ड्रग विभाग के अफसरों और पुलिस के साथ शनिवार शाम को पंकज गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा था। अमन उसका बेटा और सूर्यकांत भाई है। कमला नगर स्थित गोदाम से पांच करोड़ की दवाइयां जब्त की गई थीं।


पंकज गुप्ता का दवाइयों का यह अवैध गोदाम कमला नगर में भाजपा कार्यकर्ता आशा अग्रवाल के मकान में पांच साल से चल रहा था। औषधि निरीक्षक  नरेश मोहन दीपक ने बताया कि आगरा गैंग के तस्कर विक्की अरोड़ा, कपिल अरोड़ा, पंकज गुप्ता, प्रमोद जयपुरिया, अमन गुप्ता, सूर्यकांत और गौरव  यूपी के कई जिलों के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी बंगाल में नशे की दवाओं की तस्करी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें