फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मां ने लिया है अंकुर का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में छात्रा की मां ने स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट की कोर्ट में दिए गए अपने बयान में आबकारी मंत्री के बेटे अंकुर अग्निहोत्री का नाम लिया था। बयान के आधार पर ही एसआईटी ने नार्को टेस्ट के लिए आवेदन किया। इससे पहले एसआईटी अंकुर का डीएनए टेस्ट भी करा चुकी है।
विज्ञापन

16 सितंबर 2019 को नवोदय विद्यालय के छात्रावास में कक्षा 11 की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। पिता की ओर से हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। परिजन मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। शासन की ओर से जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। खुलासा न होने पर नगर के देवपुरा निवासी एमपी सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। याचिका पर सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट ने दूसरी एसआईटी टीम गठित करने का आदेश दिया था। इसके बाद शासन ने एडीजी भानु भास्कर के नेतृत्व में 16 सितंबर 2021 को एसआईटी टीम का गठन किया। मौजूदा में यह एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
डीजीपी हो चुके हैं तलब
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान विवेचना से संतुष्ट नहीं होने पर हाईकोर्ट ने प्रदेश के डीजीपी आशुतोष पांडेय तक को तलब कर लिया था। उनको एक दिन के लिए प्रयागराज नहीं छोड़ने का निर्देश दिया था। दूसरे दिन अभियोजन का स्पष्ट पक्ष रखने पर ही उनको प्रयागराज से लखनऊ जाने की अनुमति हाईकोर्ट ने दी थी।
विज्ञापन

सीबीआई जांच के लिए दिया था धरना
छात्रा की मौत के बाद उसके परिजनों ने नगर पालिका के शहीद पार्क में सीबीआई जांच कराने की मांग करके धरना दिया था। डीएम ने शासन के लिए पत्र भी लिखा था। शासन ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर सीबीआई जांच कराने की संस्तुति भी की थी, लेकिन सीबीआई जांच को मंजूरी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें