बेवर। मोहल्ला मिरकिचिया में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर करीब 1.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार की सुबह दूधिया के आने पर चोरी की जानकारी हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गृहस्वामी की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव मोहल्ला मिरकिचिया निवासी हरिशचंद्र बुधवार को पत्नी व अन्य परिजन के साथ बहन की सास की मृत्यु होने के चलते सिकंदराराऊ गए थे। बुधवार की देर रात चोर घर का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गए। कमरे व अलमारी के ताले तोड़ कर करीब 20 हजार की नकदी सहित 1.50 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार की सुबह जब दूधिया आया तो ताला टूटा देख कर संदेह हुआ। आसपड़ोस के लोग एकत्र हो गए, जानकारी मिलने के बाद दोपहर को हरिशचंद्र घर लौटे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गृहस्वामी ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।