फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी पर रिश्तेदारों को परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एसआईटी पर रिश्तेदारों और परिचितों को बेवजह परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए छात्रा के परिजनों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि जांच टीमें किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रहीं हैं। लगातार रिश्तेदार, परिचितों के डीएनए व अन्य टेस्ट कराकर परेशान किया जा रहा है। तथ्यपरक जांच कराने के साथ ही जल्द खुलासा कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की एक छात्रा के कथित हत्या और दुष्कर्म मामले में करीब पांच महीने से अधिक का समय बीत चुका है। पुलिस, एसटीएफ और अब दो माह से अधिक समय जांच कर चुकी एसआईटी भी खुलासा नहीं कर पा रही है। पीड़िता के पिता ने अब मुख्यमंत्री को एक प्रार्थना पत्र भेजकर कहा कि इतना समय होने को है लेकिन खुलासा होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं एसआईटी लगातार जांच के नाम पर रिश्तेदार, परिचित व सहयोगियों को धमकाने में लगी हैं। कभी पॉलीग्राफी तो कभी डीएनए जांच के नाम पर परेशान कर रहे हैं।
इस वजह से वह सभी लोग भयभीत हैं।
जांच टीम को निर्देशित किया जाए कि जिन तथ्यों को वह नजरंदाज कर जांच कर रहे हैं। उन पर गंभीरता से जांच की जाए। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि शायद घटना में कोई प्रभावशाली व्यक्ति भी शामिल है, जिसे बचाने के लिए जांच टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं। मुख्यमंत्री से सही जांच कर खुलासा किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। परिजनों को जांच में सहयोग करना चाहिए।
अजय कुमार पांडेय, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें