एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
थाना अलीगंज के दरियाबगंज रोड पर गांव कैल्ठा के पास सोमवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर लालू (40) पुत्र श्याम सिंह निवासी कैल्ठा और नीलेश (45) पत्नी जीवन राव निवासी ढकपुरा थाना जैथरा सवार होकर आ रहे थे।
लालू अपने गांव के पास पहुंचा ही था तभी सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। इस बाइक पर अभिजीत पुत्र रामदास, नीतेश पुत्र सूरजपाल और निर्दोष पत्नी बिजेंद्र निवासीगण भगवानपुरा थाना राजा का रामपुर सवार थे। लालू और महिला नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी बाइक पर सवार अभिजीत, नीतेश और निर्दोष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने घायलों को जीप से अस्पताल तक पहुंचाया। सीओ अजय सिंह भदौरिया मय पुलिस बल के सीएचसी पहुंच गए और घायलों से घटना की जानकारी ली।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।