फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरावादेव टोल प्लाजा शुरू: अब मैनपुरी से कन्नौज-कानपुर जाने-आने वाले वाहनों को देना होगा शुल्क

Tue, 26 Oct 2021 12:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के बेवर और नवीगंज के बीच जीटी रोड पर स्थित तरावादेव टोल प्लाजा पर शुल्क शुरू हो गया है। मंगलवार को टोल प्लाजा की शुरुआत हवन पूजन के साथ हुई। 
विज्ञापन
तरावादेव टोल प्लाजा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज की ओर से मैनपुरी आने वाले व जिले से कन्नौज-कानपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बेवर और नवीगंज के बीच स्थित तरावादेव टोल प्लाजा पर शुल्क शुरू हो गया है। मंगलवार को सुबह आठ बजे हवन पूजन के साथ टोल प्लाजा की शुरुआत हुई, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


जीटी रोड को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तीन साल पहले शुरू की गई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव तरावा देव स्थित एक टोल प्लाजा का निर्माण कराया गया है। यहां से गुजरने वाले मालवाहक और चार पहिया वाहनों को टोल अदा करने की कार्रवाई मंगलवार से शुरू हो गई। 

तरावादेव टोल प्लाजा पर सभी लेन को फास्टैग सेंसर के माध्यम से संचालित किया जाएगा। प्लाजा पर हाईवे का कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में वाहनों की ओवर स्पीड व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। पहले दिन सभी 10 लेन को खोला गया। जिले में फोरलेन की प्रक्रिया में भोगांव, कुरावली, बेवर में बाईपास का निर्माण कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेंगी टोल की दरें
कार, जीप, वैन - सिंगल 95 रुपये, रिटर्न 140 रुपये
हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस - सिंगल 150 रुपये, रिटर्न 230 रुपये
बस या ट्रक - सिंगल 320 रुपये, रिटर्न 480 रुपये
तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन - सिंगल 350 रुपये, रिटर्न 520 रुपये
भारी मशीनरी या बहुधुरीय वाहन चार से छह धुरी - सिंगल 500 रुपये, रिटर्न 750 रुपये
बड़े आकार वाले वाहन सात धुरी से अधिक - सिंगल 610 रुपये, रिटर्न 910 रुपये
इसके साथ ही स्थानीय नॉन कमर्शियल वाहनों के लिए 285 रुपये प्रति माह के मासिक पास की व्यवस्था की गई है।

मंगलवार से टोल प्लाजा संचालन के लिए अधिसूचना जारी कर निजी एजेंसी को जिम्मा दिया गया है। टोल प्लाजा पर यात्रियों को जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।- ओमेंद्र सिंह राठौर, उप प्रबंधक, एनएचएआई, अलीगढ़
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें