फतेहाबाद के रावर गांव में शिविर लगाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस दौरान कुल 77 लोगों की जांच की गई, जिसमें 46 लोग बुखार पीड़ित मिले। अधीक्षक ने ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया।
पांच दिन में बुखार के बढ़ गए डेढ़ गुना मरीज
बदले मौसम से बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलजे की ओपीडी में 1834 मरीज आए। इसमें से मेडिसिन में सबसे ज्यादा 417 मरीज रहे। इसमें बुखार के 219 और बाल रोग विभाग में 148 में से 131 बच्चे बुखार के मिले। इनको तेज बुखार आ रहा था।
दवा बंद करने पर तीन से पांच दिन बाद फिर से बुखार आने की शिकायत भी बताई। जिला अस्पताल में 2298 मरीज आए, इसमें से 920 बुखार-खांसी, जुकाम के मरीज रहे। इनको दवा देने के साथ संदिग्ध मरीजों के डेंगू की जांच भी कराई।