फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 7.35 लाख से अधिक मामले चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में निस्तारण के लिए 7.35 लाख अधिक मामले चिह्नित किए गए हैं। उद्घाटन जिला जज संजय कुमार मलिक करेंगे।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि लोक अदालत में बैंक, फाइनेंस कंपनी, विद्युत विभाग, मोबाइल कंपनी और चिकित्सा हेल्प डेस्क लगाई जाएंगी। जिन व्यक्तियों के मोटर/वाहन चालान न्यायालय में लंबित हैं, वह वर्ष 2022 के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, 2023 के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, 2024 के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-12 और 2025 के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-9 के न्यायालय में उपस्थित होकर चालानों का निस्तारण करा सकते हैं। पक्षकारों और कर्मचारियों के लिए दीवानी न्यायालय के पीछे गेट नंबर पांच के पास वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें