फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कारोबार के लिए उधार लेकर हड़पे 17 लाख रुपये, जान से मारने की दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 08 May 2026 11:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

फर्म संचालक ने कारोबार के लिए परिचित से 20 लाख रुपये लिए। रकम को छह महीने में लौटाने का वादा किया। तीन लाख रुपये देने के बाद शेष रकम नहीं लाैटाई। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने फर्म संचालक पर रुपये उधार लेकर नहीं लौटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि फर्म संचालक ने 20 लाख रुपये उधार लिए थे। छह महीने में वापस करने वादा था लेकिन करीब 3 लाख ही वापस कर सका। बाकी का तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


रंगजी हाइट्स, गैलाना निवासी महेश चंद गोयल ने बताया कि उनके संबंध आलोक नगर निवासी दिनेश मित्तल से थे। तीन साल पहले उसने मुलाकात कर कहा कि उन्होंने कैला देवी कार्टन के नाम से फर्म खोली है। फर्म नई होने के कारण उसे चलाने के लिए 20 लाख रुपये की जरूरत है। रकम को छह महीने में लौटाने का वादा किया। वो उसकी बातों में आ गए। 8 फरवरी, 2023 को बेटी के खाते से 10 लाख रुपये, 19 अप्रैल को बेटे और अपने खाते से पांच-पांच लाख रुपये दे दिए।

आरोप है कि इसके बाद दिनेश मित्तल ने सिर्फ 2.90 लाख रुपये ही वापस किए। बाकी के 17 लाख रुपये नहीं दिए। आश्वासन देता रहा। 25 जनवरी को वह दिनेश के घर पर गए तो वहां ताला लगा था। फोन किया तो आरोपी और उसका बेटा धमकी देने लगे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्य संकलन किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें