ये मांगी है जानकारी
- जीएसटी पंजीकरण, पैन कार्ड, फर्म का पंजीकरण प्रमाण पत्र ।
- बीते दो साल के खरीद-बिक्री के बिल, एनडीपीएस दवाओं की बिक्री का लाइसेंस।
- कोसीकलां की फर्म जीएम ट्रैडर्स और फर्म के बीच करार की कापी।
- फर्म का खरीद आर्डर, ई-वे बिल, ट्रांसपोर्ट के लिए बिल्टी।
- दवाओं के भुगतान के बैंक स्टेटमेंट।
कोसीकलां में छापे में मिले थे दवाओं के बिल
आगरा फार्मा एसोसिएशन के प्रवक्ता पुनीत कालरा ने बताया कि बीते साल अक्तूबर को कोसीकलां में जीएम टैडर्स पर नारकोटिक्स विभाग ने छापा मारा था। यहां पर साइकोट्रॉपिक ड्रग्स मिली थीं, इनकी खरीद के बिल आगरा के मेडिकल स्टोरों के मिले थे, इसकी जांच करने के लिए टीम आई है। करीब 38 से 40 दुकानों के बिल मिले हैं, इनसे चरणबद्ध टीम जांच कर रही है।
दवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बहस
आगरा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा ने कहा कि नारकोटिक्स की टीम ने बिना पुलिस को आमद कराए और स्थानीय औषधि विभाग को संज्ञान में लिए जांच कर रही है, ये गलत है। टीम के अधिकारियों से कहा कि इससे गफलत की स्थिति बनती है और दवा व्यापारी आशंकित रहते हैं। इस पर उन्होंने आगे से इनका ख्याल रखने की बात कही।