फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेल रहे नंदलाल गोकुल की कुंज गलिन में....

विज्ञापन
कासगंज में श्री डीडू माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मंचासीन अतिथिगण - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गंगादेवी माहेश्वरी धर्मशाला में श्रीडीडू माहेश्वरी समाज के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में ब्रज के होली गीतों का गायन किया गया। लोगों ने फूलों से होली खेली। होली खेल रहे नंदलाल गोकुल की कुंज गलिन...गीत पर लोग होली की मस्ती में डूबने लगे। देर रात तक होली के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति चलती रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति प्रमोद जाजू ने कहा कि सामाजिक संरचना को मजबूत रखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन आवश्यक हैं। विधायक देवेंद्र राजपूत ने चुनाव में जीत के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। श्रीडीडू माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष अरविंद माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया। ब्रज कलाकारों ने मयूर नृत्य और फूलों की होली सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि प्रमोद कांकाणी, कैलाश चंद्र डांगरा ने भी समारोह को संबोधित किया। अतिथियों का समाज की ओर से पट्टिका पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस दौरान सुनीलकांत दरक, राजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, हृदेश कावरा, गोपाल झंवर, योगेश कुमार, सौरभ लाहोटी, कृष्ण मुरारी, राकेश बिड़ला, नीलम पल्तानी, सोनल धूपड़, संतोष माहेश्वरी, राजेंद्र बौहरे, महेंद्र चांडक, सुरेश माहेश्वरी, सलभ माहेश्वरी, हरवंश झंवर, अजय कांकाणी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें