फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि: दीक्षांत समारोह के बाद होंगी मुख्य परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं दीक्षांत समारोह के बाद कराई जाएंगी। समारोह 29 मार्च को होगा। विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति में यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही परीक्षा की तारीख जारी की जाएगी। केंद्रों का भी निर्धारण होगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. विनय पाठक ने बताया कि 2022-23 सत्र की बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होंगी। 2021-22 सत्र की स्नातक प्रथम, द्वितीय, बीकॉम वोकेशनल प्रथम-द्वितीय और तृतीय वर्ष और परास्नातक की प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं पुराने पैटर्न पर कराई जाएंगी। इसमें जिन प्रश्नपत्रों की परीक्षा ओमएआर शीट पर होती हैं, वह ओएमआर शीट पर और बाकी की परीक्षाएं विस्तृत उत्तरीय प्रश्नपत्रों के आधार पर कराई जाएगी। दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले पदकों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है, जिस पर 15 मार्च तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, इन आपत्तियों की सुनवाई प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, डीन अकादमी प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. मनोज श्रीवास्तव और परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव द्वारा नामित प्रतिनिधि करेंगे। मुख्य परीक्षाएं 29 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह के बाद कराई जाएंगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं, जल्द ही तारीख भी जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें