फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला दरीबा और ककरइया में जलभराव बना लोगों के लिए मुसीबत

विज्ञापन
मोहल्ला दरीबा में मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मानसून से पूर्व नगर पालिका द्वारा नाले-नालियों की सफाई के दावों की पोल बारिश ने खोल दी है। मोहल्ला दरीबा और ककरइया में नालियां चोक होने से मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया है। सड़क के दूसरी ओर बने तालाब का पानी भी मार्ग पर भर गया है। इससे क्षेत्रवासी जलभराव के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगर के बीच बसे मोहल्ला दरीबा और ककरइया में जाने के लिए कृष्णा टॉकीज के बगल से तथा आगरा रोड से रास्ता है। पहली बारिश में ही मोहल्ला दरीबा और ककरइया की मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया है। नालियां चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क के दूसरी ओर के तालाब का पानी भी मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। दोनों मोहल्लों की मुख्य गली में हुए जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि जलनिकासी तथा चोक नालियां खुलवाने की मांग करने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन कार्रवाई करना तो दूर सुनवाई तक नहीं कर रहा है।
हर बारिश में होती है जलभराव की समस्या
दरीबा मोहल्ले से जुड़ा ककरइया मोहल्ला है। बारिश होने पर दोनों मोहल्लों में जलभराव हो जाता है। नालियां चोक होने से जलनिकासी नहीं हो पाती है। ककरइया के लोगों का कहना है नालियां चोक होने से हर बारिश में मुख्य सड़क पर जलभराव हो जाता है। नगर पालिका जलनिकासी की व्यवस्था नहीं करती है। निजी खर्च से जलनिकासी करनी पड़ती है।
विज्ञापन

नगर पालिका बरसात से पहले नालियां और नाले साफ कराने के नाम पर लाखों रुपया खर्च करती है। फिर भी जलभराव होता है। जिसकी जांच कराई जानी चाहिए। -दिलीप कुमार, निवासी
नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हर बारिश के बाद जलभराव होता है। शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती है। जलभराव से बीमारियां फैलने का खतरा है। -दीपू कुमार, निवासी
नालियां चोक होने की एक वजह घरों से निकलने वाला कूड़ा नालियों में फेंकना भी है। मोहल्लें में बनी नालियों की तलीझाड़ सफाई तो लंबे समय से नहीं हुई है। -संतोष कुमार, निवासी
हर बारिश में ककरइया की मुख्य सड़क पर जलभराव हो जाता है। मोहल्ले के लोग सुनवाई नहीं होने पर निजी खर्च से ही डीजल पंपसेट से जलनिकासी कराते हैं। -हेमंत कुमार, निवासी
बारिश से पहले नालों और नालियों की सफाई कराई गई है। अगर कहीं नालियां चोक हैं तो उनको साफ कराया जाएगा। जहां जलभराव है वहां जलनिकासी कराई जाएगी। -लालचंद्र भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें