फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों की 14वें वित्त से ऐसे बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर निकायों की 14वें वित्त से सूरत बदलेगी। प्रकाश व्यवस्था के लिए जहां लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं गलियों का निर्माण कराया जाएगा। शहर के लोहिया और फूलबाग पार्क में विकास कार्य होंगे। फूलबाग में फव्वारा भी बनाया जाएगा। सोमवार को बैठक करके जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यों को अनुमोदित किया।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय नगरीय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए। लोगों के लिए पीने को स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें। रात्रि में सभी स्ट्रीट लाइट जलें। नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में 14वें वित्त की धनराशि से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने ट्रैक्टर, ट्रॉली, लोडर, डस्टबिन, कूड़ा ठेला आदि उपकरण खरीदने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ मैनपुरी-सुंदर मैनपुरी के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहेगी। एडीएम बी राम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कूड़ा निस्तारण पर जोर
डीएम ने बताया कि नगर पालिका परिषद मे पांच करोड़ दो लाख, नगर पंचायत घिरोर में 57 लाख, भोगांव में 95 लाख, कुरावली में 81 लाख, करहल में 87 लाख, बेवर में 70 लाख 92 हजार, कुसमरा में 37 लाख 50 हजार, किशनी में 45 लाख, ज्योंती खुड़िया 21 लाख 50 हजार की धनराशि से कूड़ा निस्तारण के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें