फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ताकि ताज सी चमके ताजनगरी

Mon, 09 May 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगरा नगर ‌न‌िगम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
ताजनगरी के दामन पर लगे गंदगी के दागों को धोने के लिए महायोजना तैयार की जा रही है। घरों से निकलने वाला कूड़ा सड़क या गलियों में इधर-उधर न बिखरा रहे, इसके लिए 800 से अधिक कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 250 नये स्पॉट विकसित किए जा रहे हैं। इसके लिए वार्डवार रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गंदगी शहर की सबसे बड़ी समस्या में से एक है। यहां हर रोज हजारों देशी-विदेशी पर्यटक ताजमहल के दीदार को आते हैं। इस दौरान वे ताज के साथ-साथ शहर की गंदी छवि को भी अपने कैमरे में कैद करना नहीं भूलते। ताजनगरी के दामन से इसी दाग को मिटाने के लिए मशक्कत की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में नगर निगम द्वारा कूड़ा कलेक्शन प्वाइंटों को चिह्नित किया जा रहा है। कालोनी और घरों से निकलने वाले कूड़े को सफाई कर्मचारी इन्हीं प्वाइंटों पर एकत्रित करेंगे, जहां से नगर निगम नियमित इस कूड़े को उठाने की व्यवस्था करेगा। इन प्वाइंटों पर बड़े डस्टबीन रखे जाएंगे।
इन्फो
800 से अधिक बनाए गए कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट
250 नये स्पॉट किए जा रहे विकसित
50-60 मीटर की दूरी पर होगा कूड़ेदान
800 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है शहर में
400 मीट्रिक टन ही कूड़ा प्रतिदिन उठा पाता है नगर निगम
जागरूकता की है जरूरत
सिर्फ यह व्यवस्था लागू करने से शहर स्वच्छ नहीं होगा। इसके लिए शहरवासियों को भी जागरूक होना होगा। इधर-उधर कूड़ा फेंकने की बजाय डस्टबीन में ही कूड़ा डालने की आदत डालनी होगी। तभी शहर को स्वच्छ बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन


नगर निगम के लिए चुनौती
नगर निगम के लिए भी चुनौती कम नहीं है। प्रतिदिन शहर में लगभग 800 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, इसके सापेक्ष नगर निगम सिर्फ चार सौ मीट्रिक टन कूड़ा ही उठा पाता है। आधे से ज्यादा कूड़ा शहर में ही हर रोज पड़ा रह जाता है।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट चिह्नित किए जा रहे हैं। यहां से हर रोज कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाएगी।
- सीपी शर्मा, जेडएसओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें