फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नाग-नागिन की अठखेलियां... देखने वालों की लग गई भीड़; बोले- ये शुभ संकेत हैं

Sun, 14 Jul 2024 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के पिनाहट में एक खेत में नाग-नागिन का अठखेलियां करते हुए अद्भुत नजारा सामने आया है। इस दृश्य को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। तकरीबन तीन घंटे तक यह प्रणयलीला चलती रही।
 
विज्ञापन
प्रेमालाप करता नाग-नागिन का जोड़ा। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव गढ़ का पुरा में एक खेत में शनिवार को एक नाग-नागिन का जोड़ा अटखेलियां करते देखा गया। नाग-नागिन का जोड़ा एक दूसरे से लिपटकर नृत्य करता हुआ देखा गया। नाग-नागिन के जोड़े को नाचने की खबर जैसे ही गांव और आसपास के गांव में फैली काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने करीब तीन घंटे तक नाग-नागिन को अठखेलियां करते हुए देखा।
विज्ञापन


स्थिति यह रही कि बच्चे, जवान, बुजुर्ग और महिलाएं सभी मौके पर इस अद्भुत नजारे को देखते रहे। मोबाइल में ये दृश्य लोगों ने कैद तो किया लेकिन किसी ने न तो नाग-नागिन के जोड़े को छेड़ा और नाहीं उस जोड़े ने लोगों की परवाह की। लोगों कहना था कि उन्हें केवल इस तरह का नजारा केवल टीवी पर ही देखने को मिलता था। 

ये है मान्यता 
यह भी मान्यता है कि नाग-नागिन के जोड़े को अठखेलियां करते देखना शुभ माना जाता है। साथ ही साथ इसे खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है और शुभ घड़ी की आगमन माना जाता है। एक मान्यता यह भी है कि जब भी नाग नागिन का मिलन होता है, तब बारिश भी अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें