फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल मां गिरफ्तार: अपने संग बेटे और बेटी को दिया था जहर, डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत; खुद की बच गई जान

Sun, 18 Aug 2024 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला ने बेटे और बेटी को जहर देने के बाद खुद की भी जान लेने के प्रयास किया। विषाक्त से  डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि बेटी और महिला की जान बच गई। पुलिस ने बेटे की हत्या का आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहई बेटा-बेटी को जहर देकर खुद जहर का सेवन करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


पहली पत्नी की मौत के बाद लोहई निवासी नीरज कुमार ने सुनीता से शादी की थी। नीरज की पहली पत्नी पर चार बच्ची थीं। वह पहली पत्नी के भाई की बीमार पत्नी को देखने के लिए आगरा अस्पताल गया था। सुनीता उसके आगरा जाने से परेशान थी। इसी गुस्से में उसने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे गीतांशू व पांच वर्षीय बेटी राशि को विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया था। गीतांशू की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया है कि नीरज ने सुनीता के खिलाफ बेटे गीतांशू की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को सुनीता को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें