सोते समय कर दी हत्या
पति ने ईट भट्टा पर बनी झोपड़ी में ईटों से सिर और चेहरे पर कई प्रहार किए और पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की चीख पुकार सुन आस-पास की झोपड़ियों में रह रहे अन्य मजदूर भी भागे। जब तक मजदूर महिला को बचा पाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया। मजदूरों ने हत्यारोपी पति को पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दी। हत्या की सूचना पर पहुंची अमांपुर पुलिस ने पति को हिरासत में लिया। हत्यारोपी के भाई संजीवन ने भाभी की हत्या का मामला थाना अमांपुर में दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें - नौकरी के नाम पर ठगी: मामा-भांजे से को लगा 8 लाख रुपये का झटका, फर्जी नियुक्त पत्र से खा गए धोखा