उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया। हत्या के पीछे की वजह मामूली झगड़ा बताया जा रहा है। मृतक पिता ताजगंज स्थित ताज नगरी फेज एक में स्कूल का चौकीदार था। उसके सिर पर ईंट मार कर हत्या की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सौतेला बेटा फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
दूसरा निकाह किया था
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम आरिफ था। वह मूल रूप से नाई की मंडी के रहने वाला था और 20 साल से ताज नगरी फेज एक में रह रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि आरिफ ने एक महिला से दूसरा निकाह किया था। इसके बाद उन्हीं के साथ रह रहने लगा था। उनका एक बेटा इमरान भी है।