पुत्रवधू ने खोला राज
वहीं मामला उस समय उजागर हो गया, जब मृतक की पुत्रवधू रजनी ने ही अपने पति दीपक और उसके तीन अन्य साथियों पर ससुर की साजिशन हत्या किए जाने को आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शाम को तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मृतक के पुत्र दीपक व उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में दीपक ने बिजली की केबल से गला कसने की बात स्वीकार भी कर ली है।
ये भी पढ़ें - Agra Building Collapse: आगरा में गिरी जर्जर इमारत, मच गई चीख-पुकार; दो लोगों के घायल होने की सूचना
संपत्ति विवाद बना हत्या का कारण
दीनदयाल के परिवार में उसका इकलौता पुत्र दीपक, पुत्रवधू रजनी एवं एक नाति है। बताया गया है दीनदयाल की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। लगभग 25 बीघा कृषि भूमि के मालिक दीनदयाल का अपने बेटे दीपक से आए दिन विवाद होता रहता है। दीपक की संगत ठीक नहीं थी। इस कारण पिता-पुत्र में ज्यादा पटती नहीं थी। घटना के वक्त रजनी अपने मायका राजा खेड़ा जनपद आगरा गई थी। इसी बीच यह घटना हो गई। वहीं ग्रामीणों के अनुसार दीपक लंबे समय से पिता से संपत्ति खुद के नाम कराने के लिए दबाव डाल रहा था।
ये भी पढ़ें - UP: आसमान से निहार सकेंगे ताज, मथुरा के मंदिरों की नापेंगे ऊंचाई; शुरू हो रही हेलिकॉप्टर सेवा
हत्यारोपियों से की जा रही पूछताछ
एसपी ग्रामीण कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दीनदयाल की हत्या के मामले में पुत्र दीपक और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की पुत्रवधू की तहरीर पर दीपक व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।