पटियाली क्षेत्र के गांव में रविवार को एक युवक मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा था। वीडियो देखने के बाद उसने अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। बहन ने विरोध किया और मां से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी भाई ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। मां रिश्तेदारी में गई हुई थी। सूचना मिलने पर वह भी मौके पर आ गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में चाचा ने भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी।
ये भी पढ़ें - दूल्हे को आया गुस्सा: बरात निकलते समय बग्घी से उतरा, फेंक दी पगड़ी और फिर की ऐसी हरकत...नहीं होगा यकीन
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है, जिसमें अश्लील वीडियो भी मिली हैं। सीओ पटियाली विजय कुमार राणा ने बताया कि चाचा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें - Agra: कूड़ा फेंकने गई बहन, शोहदे करने लगे गंदी हरकतें और छेड़छाड़; विरोध किया तो भाई को जमकर पीटा
गांव में दिन भर रहीं तरह-तरह की चर्चाएं
गांव और आस-पास के क्षेत्र में भाई द्वारा बहन की हत्या किए जाने की घटना के बारे में चर्चाएं होती रहीं। हर कोई इस घटना से हतप्रभ नजर आया। इस तरह से भाई द्वारा बहन की गंदी हरकत के बाद हत्या करेगा इसकी किसी को कल्पना नहीं थी।
ये भी पढ़ें - UP: प्यार की खातिर बांग्लादेश से मथुरा पहुंची प्रेमिका, साथ रहने की ऐसी जिद... प्रेमी भी हार गया