फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की आवाज से टूटा सन्नाटा, खौफ ने खेतों की ओर नहीं बढने दिए कदम

विज्ञापन
कासगंज पटियाली के नगला गिरीधारी में विधवा की हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। गांव नगला गिरधारी में महिला की हत्या के दौरान चली गोलियाें से रात का सन्नाटा तो टूटा लेकिन भय के चलते ग्रामीण खेतों की ओर नहीं गए। यही कारण रहा कि ग्रामीणों को हत्या की जानकारी सुबह हो सकी। रातभर शव खेत में पड़ा रहा और पुलिस-ग्रामीण अनजान बने रहे।
विज्ञापन

गांव नगला गिरधारी के खेतों से सोमवार रात लगभग आठ बजे ग्रामीणों को गोलियों की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों के अनुसार, फायरिंग की आवाज तो सुनी लेकिन बदमाशों की आवक की आशंका से वे सहम गए। महिला अकेली रहती थी और यही कारण रहा कि किसी को घटना की सुबह तक जानकारी नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों पर महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पटियाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
10 साल पहले हर्ष फायरिंग में हुई थी पति की मौत
महिला सविता के पति राजकुमार की मौत दस साल पहले सोरों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान हो गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सोरों क्षेत्र के एक गांव में बरात गई थी। बरात में गांव के ही बरातियों की ओर से की गई फायरिंग में राजकुमार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अनाथ हो गया सोनू
मृतका सविता का नौ साल का बेटा सोनू है। मां की हत्या के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की मौत के बाद मां की हत्या से उसके सिर से परिजनों का साया हट गया। सोनू के बारे में सोच-सोचकर हर ग्रामीण की आंख नम हो रही है।
घटना के बाद फरार हो गए हत्यारे
महिला की हत्या करने के बाद आरोपी गांव से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके लिए कोतवाली पटियाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में टीम भी बनाई गई है। सुशील घुले, एसपी कासगंज

कासगंज पटियाली के नगला गिरीधारी में विधवा की हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें