फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, आगरा पुलिस ने खोला रेलवे क्वार्टर गोलीकांड

Mon, 01 Mar 2021 01:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर में फिरोजाबाद के सोनवीर की हत्या उसके दोस्त उपेंद्र ने की थी। पुलिस का कहना है कि पत्नी से प्रेम संबंध के शक मेें उपेंद्र ने सोनवीर की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। रेलवे कर्मचारी को क्लीनचिट दे दी गई है।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर रेलवे कर्मचारी सुरेंद्र के शमसाबाद स्थित सरकारी आवास में फिरोजाबाद के गांव सलेमपुर, आनंदीपुर बसई मोहम्मदपुर निवासी 22 वर्षीय सोनवीर की गोली लगने से मौत हो गई थी। वह गांव में रहने वाले अपने दोस्त उपेंद्र कुमार के साथ सुरेंद्र के आवास पर पहुंचा था।
संबंधित खबर: आगरा: रेलकर्मी के क्वार्टर में गोली चलने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


उपेंद्र ने पुलिस को बताया कि पिस्टल सोनवीर की थी। वह पिस्टल हाथ में लिए था। अचानक हादसा हो गया। वह शराब पी रहा था। गोली चलने से सोनवीर की मौत हो गई। उसे इससे ज्यादा कुछ नहीं पता। सुरेंद्र ड्यूटी पर गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनपटी से सटाकर पिस्टल चलने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने उपेंद्र से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने उससे सोनवीर के साथ आने के बारे में कई सवाल किए। इसमें उसने सच उगल दिया।  
विज्ञापन

शक: पत्नी को इशारे करते देखा
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सोनवीर और उपेंद्र की कई साल से दोस्ती थी। दोनों का एक-दूसरे के घरों में बिना रोक-टोक आनाजाना भी था। 25 दिन पहले उपेंद्र से मिलने सोनवीर आया था। उपेंद्र के अनुसार उसने सोनवीर को पत्नी पूनम से इशारे करते हुए देख लिया था। इससे उसे सोनवीर और पूनम के बीच प्रेम संबंध का शक हो गया। इस पर सोनवीर की हत्या की साजिश रची। 

साजिश: एक ही बाइक पर पत्नी के साथ लाया
पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन उपेंद्र ने योजना के तहत पिस्टल ले ली। पत्नी को मामा के घर फतेहाबाद के अई गांव छोड़ने का बहाना किया। उसे पता था कि पत्नी जाएगी तो सोनवीर तैयार हो जाएग। ऐसा ही हुआ। सोनवीर को भी साथ ले लिया। तीनों एक ही बाइक से गांव पहुंचे। उपेंद्र पत्नी को छोड़ने के बाद सोनवीर के साथ शमसाबाद आया। रास्ते में शराब की बोतल खरीद ली। इसके बाद सुरेंद्र के क्वार्टर पर आ गए। इस दौरान उपेंद्र शराब पीने लगा, जबकि सोनवीर चारपाई पर लेटा हुआ था। तभी उपेंद्र ने सोनवीर की कनपटी से पिस्टल स्टाकर गोली चला दी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें