फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नाबालिग किशोरी बरामद नहीं कर सकी पुलिस, आरोपी के भाई से पूछताछ में उलझी अपहरण की गुत्थी

Mon, 01 Mar 2021 11:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • दयालबाग स्थित एक अस्पताल से अपहरण किया गया था
  • सीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई थी
  • एक युवक उसे बुर्का पहनाकर लेकर जाता नजर आया
  • किशोरी के घरवालों ने बताया कि युवक मेरठ निवासी मेहताब राणा है
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को ले जाता आरोपी युवक (सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा क्षेत्र से अगवा किशोरी का छह दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। आरोपी मेहताब राणा भी हाथ नहीं आया है। पुलिस टीम दबिश दे रही है। मेरठ और दिल्ली भी गई थी। उधर, आरोपी का भाई पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ में अपहरण की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस ने उसे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज दिखाए थे। मगर, वह फुटेज में अपने भाई के होने से इनकार कर रहा है। हालांकि पुलिस उसकी बात को सही नहीं मान रही है।
विज्ञापन

 
ताजगंज क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी का मंगलवार को दयालबाग स्थित एक अस्पताल से अपहरण किया गया था। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई थी। एक युवक उसे बुर्का पहनाकर लेकर जाता नजर आया। किशोरी के घरवालों ने बताया कि युवक मेरठ निवासी मेहताब राणा है। वह किशोरी को दो बार पहले भी अगवा कर ले जा चुका है।

संबंधित खबर: आगरा: नाबालिग लड़की को बुर्का पहनाकर अगवा कर ले गया छह बच्चों का पिता, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मेरठ में आरोपी की पत्नी सहित तीन को जेल भेजा था। उसके भाई गुलफाम को हिरासत में लिया है। छह दिन बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है। मेहताब भी हाथ नहीं आया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। कई टीमें लगी हुई हैं। उधर, किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी रोजाना एडीजी जोन राजीव कृष्ण और आईजी रेंज ए सतीश गणेश ले रहे हैं। 
विज्ञापन

मेहताब के करीब पहुंच गई थी पुलिस 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मेहताब राणा के करीब पहुंच गई थी। मगर, जिस स्थान पर वह छिपा हुआ था, वहां पर अकेला ही था। किशोरी नहीं थी। इस पर पुलिस ने दबिश नहीं दी। पुलिस पहले किशोरी की लोकेशन पता करेगी। इसके बाद मेहताब को पकड़ेगी। 

घटना वाले दिन भाई मेरठ में ही था
पुलिस सूत्रों के अनुसार मेहताब का भाई गुलफाम हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अस्पताल के बाहर लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज गुलफाम को दिखाए थे। फुटेज देखने के बाद उसका कहना था कि यह उसका भाई मेहताब नहीं है। यह फुटेज जिस समय का है, उस समय मेहताब मेरठ में था।

इस पर पुलिस ने उसकी लोकेशन चेक की। लोकेशन आगरा की नहीं आई। हालांकि पुलिस पूरी तरह से भरोसा नहीं कर रही है। ऐसा भी हो सकता है कि मेहताब मोबाइल लेकर नहीं आया हो। मेहताब का परिचित भी किशोरी को ले जा सकता है। इस बिंदु पर भी पुलिस  जांच कर रही है। पुलिस किशोरी के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। उनके बताए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें