कासगंज जनपद में अमांपुर के ग्राम सुजरई में खेत पर पानी देने गए ग्रामीण की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में चीत्कार मच गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।