शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक मोबाइल पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि यह मोबाइल ओमवीर का नहीं है। टीम ने उसे कब्जे में ले लिया है।
डरे-सहमे हुए थे ओमवीर
ओमवीर के भाइयों ने पुलिस को बताया है कि वह कई दिन से डरे-सहमे रहते थे। ओमवीर ने बताया था कि कुछ लोग उन्हें मारना चाहते हैं। आरोपी कौन है इसका पता नहीं चला।
घटना के खुलासे के लिए एसपी आरए पश्चिम व सीओ अछनेरा के नेतृत्व में टीम घटित की गई है। मृतक के बेटे पवन ने तहरीर दी है।