फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: केबल डालने के लिए खोदी सड़कें, नगर निगम ने की सख्ती; नगरायुक्त ने कंपनियों को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Sat, 02 May 2026 10:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सड़क को खोदने वाली कंपनियों पर नगर निगम सख्ती करना शुरू कर दिया है। कंपनियों को जल्द सड़क ठीक कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने से पहले नगर निगम ने केबल बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत पर सख्ती की है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कंपनियों को मरम्मत के लिए दो दिन का समय दिया है। उसके बाद उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को निर्माण विभाग के अभियंताओं की बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि 10 मई तक स्वच्छ सर्वेक्षण चलेगा। ऐसे में एयरटेल समेत टेलीकॉम कंपनियों की ओर से बिछाई जा रही केबल के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराई जाए। कार्य पूरा होने के बाद कंपनी से फोटो मंगवाकर स्थलीय सत्यापन कराया जाए। लापरवाही मिलने पर जुर्माना लगाएं।

उन्होंने अभियंताओं से बारिश से पहले जलभराव की समस्या दूर करने के लिए एस्टीमेट तैयार कर काम शुरू करने को कहा। बैठक में कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव सहित सभी सहायक अभियंता और अवर अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पश्चिमपुरी, दयालबाग और यमुनापार में खाेदी पड़ीं सड़कें
टेलीकॉम कंपनियों ने भूमिगत केबल डालने के लिए खुदाई की और गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया। पश्चिमपुरी, बोदला, शास्त्रीपुरम, दयालबाग, यमुनापार समेत शहर के कई क्षेत्रों में केबल के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इन जगहों पर बीते साल बनी सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे वह कई जगह से उखड़ गई हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें