‘नियमित हो तो बढ़ जाएंगे यात्री’
कोरोना संक्रमण के कारण अप्रैल में मुंबई-आगरा उड़ान स्थगित कर दी गई थी। यह जुलाई में चली तो 100 यात्रियों की बुकिंग इसमें होने लगी थी, लेकिन अगस्त में फिर से उड़ान बंद कर दी गई। पर्यटन उद्यमियों के मुताबिक अगर उड़ान नियमित रहे तो यात्री बढ़ेंगे, वह बुकिंग करेंगे। कभी बंद, कभी शुरू करने से यात्री असमंजस में रहेंगे।
कभी बंद, कभी शुरू से नुकसान
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आने वाले लोगों के लिए ताजमहल देखना इस उड़ान से बेहद आसान हो जाएगा। यह उड़ान केवल नियमित रहे। कभी बंद, कभी चालू होने से नुकसान होता है।
हैदराबाद, गोवा से भी जुड़े आगरा
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल ने कहा कि बेंगलुरु उड़ान जब से शुरू हुई है, तब से हिट है। वह कोरोना काल में भी नियमित रही, जिसका फायदा मिला है। दक्षिण भारत के शहरों हैदराबाद, चेन्नई केसाथ गोवा से भी उड़ान शुरू होनी चाहिए।
सप्ताह में तीन दिन होगी उड़ान
खेरिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर एए अंसारी ने बताया कि 13 दिसंबर से मुंबई से आगरा के बीच फ्लाइट का शिड्यूल इंडिगो एयरलाइंस ने तय करके भेजा है। हर सप्ताह तीन दिन यह उड़ान आगरा आएगी। इस बार इसके समय में बदलाव हुआ है।