फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम पर्व आज, रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/ सहावर। मोहर्रम का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। ताजिये के जुलूस नहीं निकल सकेंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं कारीगर ताजिया तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला में मोहर्रम का पर्व रंजोगम के साथ मनाया जाता है। कई स्थानों पर ताजिए के जुलूस प्रतिवर्ष निकाले जाते रहे हैं। कोरोना के चलते ताजियों के जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे इस बार ताजियों के जुलूस नहीं निकल सकेंगे।
कस्बा सहावर में मोहल्ला अंसारीयान, मोहल्ला कुरेशीयान, मोहल्ला मुगल, मोहल्ला काजी, मोहल्ला झंडा पीर में ताजिए बनाए जाते हैं। कारीगर उस्मान अहमद व जावेद अहमद टेलर ने बताया कि वे 45 साल से ताजिये बना रहे हैं। पहले ताजिए तीन हिस्सों में बनाते थे और ऊंचाई भी काफी होती थी अब एक हिस्से में ही ताजिया बनाया जाता है।
विज्ञापन

मोहर्रम पर ताजियों का जुलूस नहीं निकल सकेगा। पर्व को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।-आदित्य प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें