कासगंज। अतरौली मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात्रि को ढोलना की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाय्रा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे का शिकार हिम्मतपुर सही निवासी देवेंद्र 25 एवं रामनिवास 48 हुए हैं। बताया गया देवेंद्र शहर में सब्जी लेने आया था और सब्जी लेकर वापस लौट रहा था तभी अतरौली मार्ग के हजारा नहर पुल से कुछ दूरी पर राधास्वामी सत्संग भवन के पास विद्युत खंभे से बाइक टकरा गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। काफी देर तक युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में युवकों के परिवार के लोगों को तो घटना की सूचना दी गई। मौत की सूचना से परिवारों में कोहराम मच गया है।