मुथरा में नौहझील बाजना इंटर कॉलेज मोरकी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि जिंदगी में कड़ी मेहनत और लगन के बाद ही सम्मान मिलता है। 12 वर्ष की उम्र से ही मेहनत की, जिसकी बदौलत आज यह सम्मान मिला है। सांसद ने स्कूल में पुस्तकालय बनवाने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज में उनके काम आगे भी अनवरत जारी रहेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राजेश चौधरी ने भी अपने विचार रखे। कॉलेज के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने आभार प्रकट किया। अध्यक्षता पदमसिंह शर्मा व संचालन देशराज सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भवन भूषण कमल, जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, बाजना इंटर कॉलेज के प्रबंधक जुगेन्द्र सिंह, जनता इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य हरिकेश यादव, बिजेन्द्र प्रधान, देवीराम चेयरमैन, लोकेन्द्र वर्मा, मुकेश वाष्र्णेय, हरीश चौधरी, देवेन्द्र सिंह उर्फ छोटू आदि उपस्थित रहे।