फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने से रोकने पर गुस्साई पत्नी ने पति के नाजुक अंग में मारी लात, थाने पहुंचा मामला

Tue, 02 Oct 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी में बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी को पत्नी को मायके जाने से रोकना भारी पड़ गया। पत्नी ने पति के नाजुक अंग में लात मार दी। पति को बेहोशी हालत में छोड़कर बच्चों के साथ मायके चली गई। होश आने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के गांव लाखनमऊ निवासी एक युवक की शादी करीब चार वर्ष पूर्व कन्नौज के थाना विशुनगढ़ के गांव हृदय रामपुर निवासी एक युवती के साथ हुई थी। सोमवार को युवक मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। शाम को जब वह घर लौटा तो देखा कि पत्नी मायके जाने की तैयारी कर रही थी। 

पति ने पत्नी से मायके जाने के बारे में पूछा, तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पति के बार बार मायके जाने की मना करने से गुस्साई महिला ने नाजुक अंग पर लात मार दी। इससे पति बेहोश होकर गिर गया। बेहोशी हालत में छोड़कर महिला अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश में आने के बाद पीड़ित पति ने थाने पहुंच कर पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें