फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू: सांसद हेमा ने किया शंखनाद, 'कर्मवीरों' को सलाम, मथुरावासियों को कहा- धन्यवाद

Mon, 23 Mar 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
शंख बजातीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वस्थ रहने के संकल्प के साथ मथुरा के लोगों ने रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाया। इस सहयोग के लिए जिले की सांसद हेमा मालिनी ने मथुरावासियो का धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन


सांसद हेमा मालिनी रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन मुंबई स्थित अपने आवास पर थीं। उन्होंने रविवार को पूरा दिन वहां स्थित अपने आवास में परिवार संग बताया। शाम को पांच बजते ही हेमा मालिनी ने शंखनाद करते हुए कर्मवीर योद्धाओं का आभार जताया। 
 

हेमा मालिनी ने ट्विटर पर परिवार संग बिताए गए पलों के वीडियो शेयर किए। साथ ही ट्वीट करते हुए जनता कर्फ्यू में सहयोग करने के लिए मथुरा वासियों को धन्यवाद कहा और उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग के सभी मथुरावासियों का धन्यवाद। 
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन

शंख और करतल ध्वनि से गूंजी कान्हा की नगरी

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर शंख और घंटा-घड़ियाल बजाते साधु-संत - फोटो : Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान, होलीगेट, डीग गेट, चौक बाजार, भरतपुर गेट, बिड़ला मंदिर, कोतवाली रोड, आगरा रोड, कृष्णापुरी, कृष्णानगर, मसानी, सौंख रोड, जयसिंहपुरा, मथुरा-वृंदावन रोड, छत्ता बाजार, कलक्ट्रेट आदि क्षेत्रों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सामान्य दिनों में इन स्थानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रहती थी। 

शाम को पांच बजते ही लोग अपने घरों की छत और दरवाजे पर खड़े होकर शंख, घंटा-घड़ियाल, थाली और ताली बजाने लगे। परिवार के सभी सदस्य इसमें शामिल हुए। लगातार पांच मिनट तक लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस-प्रशासन के अफसरों और सफाईकर्मियों का आभार जताते हुए उत्साहवर्धन किया। 

शहर के प्रमुख मंदिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, यमुना महारानी, रंगेश्वर महादेव, गल्तेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गोकरनाथ महादेव, बिड़ला मंदिर, गोड़िय मठ, पिपलेश्वर महादेव, डीगगेट वाले हनुमानजी, गायत्री मंदिर, जयसिंहपुरा की चामुंडा मंदिर, मसानी पथवारी मंदिर घंटे-घड़ियाल बजाकर शंखनाद से गूंज उठे। सेवायतों ने विशेष प्रार्थना करते हुए इस महामारी के नाश की प्रार्थना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें