फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LadengeCoronaSe : दूसरों की सेहत के लिए सड़क पर पुलिस, इन्हें सलाम

Mon, 23 Mar 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

चौराहों पर दरोगा और सिपाही की ड्यूटी, पुलिस अधिकारी रहे गश्त पर
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को सिपाही से लेकर पुलिस अधिकारी तक सड़कों पर मुस्तैद रहे। पुलिस ने घर से निकले लोगों से पूछताछ की। आवश्यक कार्य होने पर ही जाने दिया गया। जो लोग घर से निकलने का कोई कारण नहीं बता सके उन्हें सख्त हिदायत देकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


जनता कर्फ्यू के एलान के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने अलर्ट कर दिया था। जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस की व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाई गई थी। रविवार को सुबह छह बजे से ही अधिकारी अलग-अलग इलाकों में गाड़ियों से भ्रमण करते रहे। 

चौराहों पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद एमजी रोड पर निकले। यहां पर वाहनों से जा रहे लोगों को रोका। उन्हें समझाया गया। सिर्फ आवश्यक कार्य होने पर ही निकलने की अपील की। इसके बाद एसपी सिटी सदर, ताजगंज, न्यू आगरा, सिकंदरा, लोहामंडी सहित अन्य क्षेत्रों में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौजवानों को पुलिस ने समझकर घर भेजा

मुख्य मार्गों पर कम, बल्कि मोहल्लों में लोग टहल रहे थे। ऐसे में पुलिस ने पहुंचकर सभी को समझाया। कहा कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए घरों से बाहर नहीं निकलें। जनता कर्फ्यू को अपना समर्थन दें। इससे हम और आप स्वस्थ रहेंगे। इसके बाद लोग खुद ही चले गए।

चौराहों पर बाइक, स्कूटर और कार से निकले लोगों को भी पुलिस ने रोक लिया। जिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरत थी, उन्हें जाने दिया गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि लोगों ने जनता कर्फ्यू में अपना पूर्ण योगदान दिया है। लोगों को बताया गया कि संक्रमण से बचने के लिए घरों में रहें। इसे लोगों ने माना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें