फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हाईवे पर आग का गोला बनी चलती स्कॉर्पियो, धू-धू कर जल गई, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 18 Mar 2023 11:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में हाईवे पर अचानक चलती कार आग गोला बन गई। वह धू-धू कर जलने लगी। चालक ने कूदकर जान बचाई। घटना से वह दहशत में आ गया और गाड़ी छोड़कर भाग गया। 
 
विज्ञापन
धू-धूकर जल गई स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में हाईवे पर चलती स्कॉर्पियो अचानक धू-धूकर जलने लगी। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इसके बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गाड़ी जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन


घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित बुढि़या के ताल के पास की है। यहां चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। शनिवार रात 10 बजे आगरा की तरफ से टूंडला की ओर जा रही स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई, चालक गाड़ी की रोड पर खड़ा कर फरार हो गया। 

चालक गाड़ी छोड़कर फरार

राहगीरों की सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने बताया स्कॉर्पियो नंबर यूपी 80 जीडी 9574 है जो नगला महादेव के सत्य प्रकाश के नाम परिवहन विभाग में रजिस्टर है। चालक भाग गया है। गाड़ी मालिक की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें