फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार बनी आग का गोला: देखते ही देखते लपटों में घिरी पूरी गाड़ी, चालक ने कूदकर बचाई जान; मची अफरा-तफरी

Sat, 07 Nov 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के सामने पेट्रोल पंप के पास चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई, जबकि आग ने देखते ही देखते पूरी कार को चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
 
विज्ञापन
लग्जरी कार बनी आग का गोला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह घटना दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के सामने पेट्रोल पंप के पास हुई। कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क पर कार धू-धू कर जलने लगी। आग की विकराल लपटों को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल, कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें