बाह: टीचर्स कॉलोनी में इंटर के छात्र आदित्य शर्मा की मौत पर बेसुध पड़ी मां डौली
बाह। टीचर्स कॉलोनी बाह स्थित अपने घर की छत पर बने कमरे में खुद को बंद कर इंटरमीडिएट के छात्र आदित्य शर्मा (18) ने शुक्रवार की सुबह पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर जान दे दी थी। घर का चिराग बुझने के 30 घंटे बाद भी मां डाॅली बेसुध पड़ी हैं। पिता सुदीप शर्मा भी बेटे की मौत से सदमे में हैं।
इकलौते बेटे को खोने वाले दंपती के साथ बस्ती के लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से आदित्य शर्मा ने जान दे दी। बता दें कि राजस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले पिता सुदीप शर्मा के बेटे की माथे में गोली लगने से माैत हो गई थी। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल के मुताबिक छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोलीमार कर आत्महत्या की है। फोरेंसिक साक्ष्य एवं पुलिस की जांच के बाद आत्मघाती कदम उठाए जाने की असल वजह सामने आएगी। शनिवार को दूसरे दिन भी टीचर्स कॉलोनी शोक में डूबी रही।