आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला ने शुक्रवार को ऑक्शन के दौरान विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि यूपी क्रिकेट के लिए एक नया रोडमैप तैयार किया जा रहा है, जिसमें हर जिले की प्रतिभाओं को आगे लाने पर फोकस रहेगा।
उत्तर प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें सही मंच और प्रोफेशनल माहौल देने की जरूरत है। यूपी प्रीमियर लीग के जरिये खिलाड़ियों को बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा। उन्होंने बताया कि यूपीसीए की योजना है कि प्रदेश के हर जिले से खिलाड़ियों को समान अवसर मिले। खिलाड़ियों को बेहतर पिच, ट्रेनिंग और कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम किया जा रहा है।