आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव अभुआपुरा में शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव छत पर पड़ा हुआ मिला था। चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की हत्या गला घोंटने के कारण हुई थी। थाना पुलिस केस दर्ज कर हत्या के खुलासे के लिए जुटी हुई थी।
सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा गौरव सिंह ने बुधवार को कार्यालय में हत्या के खुलासे के संबंध में प्रेस वार्ता बुलाई। एसीपी अछनेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। जिसमें अजय पुत्र राजेंद्र निवासी अभुआपुरा का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार को पुलिस ने महुअर पुल के पास से अजय को पकड़ लिया। एसीपी के मुताबिक अजय ने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री है, उसी ने महिला की हत्या की है।
ये भी पढ़ें-
Agra: सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने दर्दनाक हादसा, हाईवे पर काम कर रहे पांच कर्मचारियों को कैंटर ने राैंदा