फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे हुए सक्रिय: शॉपिंग कर लौट रहीं मां-बेटी का बैग लूटा, एमजी रोड पर हुई वारदात; पैदल भाग निकले बदमाश

Mon, 31 Mar 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। एमजी रोड पर सेंट पॉल स्कूल के पास शॉपिंग कर लौट रहीं मां-बेटी का बैग लूटा लिया गया। शोर मचाने पर बदमाश पैदल ही भाग निकले।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शॉपिंग कर घर लौट रहीं मां-बेटी से एमजी रोड पर सेंट पॉल स्कूल के सामने बदमाशों ने बैग लूट लिया। मां-बेटी ने शोर मचाया, पीछा किया मगर बदमाश पैदल ही भाग निकले। बैग में मोबाइल और कपड़े थे। हरीपर्वत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



जगदीशपुरा के अवधपुरी निवासी सुधीर प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी श्वेता यादव और पत्नी नीलम यादव संजय प्लेस शॉपिंग के लिए गई थीं। शोरूम से कपड़े खरीदने के बाद पैदल हरीपर्वत की तरफ आ रही थीं।

एमजी रोड सेंट पॉल स्कूल के पास पीछे से आए दो बदमाश बेटी के हाथ से बैग लेकर फरार हो गए। बैग के अंदर कपड़ों के साथ मोबाइल फोन भी रखा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है। दो महीने पहले भी दो बदमाश एक युवक से बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। तब आरोपियों ने बताया था कि वह कोर्ट में तारीख करने आए थे। शराब पीने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इसलिए लूट की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें