फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के न्यायिक अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, 582 जजों के हुए तबादले

Mon, 31 Mar 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिला अदालतों में  तैनात 582 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। 
 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश की जिला अदालतों में तैनात 582 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। आगरा से कई न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कई को आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन


आगरा से परवेज अख्तर को प्रयागराज, प्रदीप कुमार मिश्रा को बांदा, रनवीर सिंह को हमीरपुर, रविकांत तृतीय को मुजफ्फरनगर, यशपाल लोधी को मेरठ, दिनेश तिवारी को बदायूं भेजा गया है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) दीपांकर यादव को लखीमपुरखीरी, मयूरेश श्रीवास्तव सुल्तानपुर, भव्या श्रीवास्तव सुल्तानपुर, नवीन कुमार को ललितपुर भेजा गया है।

 वहीं हरदोई से लाल बहादुर गोंड को आगरा, झांसी से दिव्या चौधरी व कन्हैया जी, प्रयागराज से मानस वत्स को आगरा भेजा गया है। आगरा से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सौरभ शुक्ला व सौम्या पांडेय को वाराणसी भेजा गया है।
विज्ञापन


बलिया से महेशचंद्र वर्मा, बिजनौर से खुशथेर दानिश, बुलंदशहर से विवेक कुमार प्रथम, जालौन उरई से शिवकुमार द्वितीय, कानपुर नगर से विकास गोयल, ललितपुर से लोकेश कुमार, लखनऊ से पुष्कर उपाध्याय, महाराजगंज से पवन कुमार श्रीवास्तव को आगरा भेजा गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें