फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टावर पर चढ़ा हनुमान भक्त नौशाद, चारपाई डालकर ऊपर ही सो गया...वजह जान रह जाएंगे हैरान

Fri, 06 Jun 2025 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हनुमान भक्त नौशाद टॉवर के ऊपर चढ़ गया।  उसने वहीं पर चारपाई बिछाई और सो गया। जब लोगों ने ये दृश्य देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर आकर पुलिस ने उसे नीचे उतारा। 
 
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा हनुमान भक्त नौशाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में भटेला स्थित टॉवर पर जब लोगों की नजर पड़ी, तो हैरान रह गए। टॉवर के ऊपर खुद को हनुमान भक्त कहने बाला युवक नौशाद चारपाई डालकर सो रहा था। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने  उसे  समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जम्मू से लापता सीआरपीएफ जवान दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले, ऐसी हो गई थी हालत...देखकर रो पड़े घरवाले


 

मामला शुक्रवार सुबह का है। मोहल्ला सराय भटेला स्थित टॉवर पर नौशाद चारपाई डालकर सो रहा था। लोगों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी मौके पर पहुंच गए। उसे बमुश्किल नीचे उतारा गया। 


ये भी पढ़ें -   UP: टूरिस्ट प्लेस के होटल में गंदा काम, ऐसे हाल में थे युवक-युवतियां; देखकर पुलिस भी हो गई शर्म से पानी-पानी


 
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे टॉवर पर भी चढ़ गया था युवक 
खुद को हनुमान भक्त कहने बाला क़स्बा निवासी युवक नौशाद कई बार करहल में अलग अलग स्थानों पर लगे टॉवर पर चढ़ चुका है। 26 अक्तूबर 2024 को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ गया था। उस समय सीएम योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर में ही थे। युवक को उतारने में पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें